Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

श्रीनगर,1 फरवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों में मध्यम खतरे के स्तर की हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि अगले 24 घंटों में बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, डोडा, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिलों में समुद्र तल से 2400 मीटर से ऊपर मध्यम खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनील