Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मेलबर्न, 10 जनवरी (हि.स.)। भारतीय गोल्फर अवनि प्रशांत ऑस्ट्रेलियन मास्टर्स ऑफ एमेच्योर टूर्नामेंट में 5-अंडर 68 के शानदार स्कोर के साथ एक राउंड बाकी रहते हुए लीडरबोर्ड पर दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। मेलबर्न में खेल रही अवनी ने अपने पहले 71 में 68 जोड़े और अब 7-अंडर हैं।
वह पार-73 साउथ गोल्फ क्लब में जापान की नीका इतो (68-70) से एक शॉट पीछे हैं।
अवनि ने बर्डी की दो (कोर्स के दोनों किनारों पर एक-एक) हैट्रिक बनाईं। उन्होंने सात बर्डी और दो बोगी लगाईं। वह अब 36 होल तक 7-अंडर है और लीडर से सिर्फ एक स्ट्रोक पीछे है।
अवनि ने तीसरे, चौथे, पांचवें, 10वें, 11वें और 12वें और 17वें होल पर बर्डी लगाई और 13वें और 18वें होल पर शॉट गिराए।
भारत की अन्य खिलाड़ी हीना कांग (83-85) एक बार फिर रंग में नहीं दिखीं और महिलाओं में 69वें स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के मैक्स मोरिंग (67-67) 10-अंडर के कुल स्कोर के साथ जैकरी स्वानविक (67-67) के साथ शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सिद्धार्थ नादिमपल्ली (69-67) 8-अंडर के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
भारत के रोहित नरवाल (76-70) ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया और ओवरनाइट टी-79 से टी-52 पर पहुंच गये। संदीप यादव (84-74) 95वें स्थान पर रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील
[ad_2]
Source link