[ad_1]

कुपवाड़ा, 09 मार्च (हि.स.)। कुपवाड़ा शहर और उसके आसपास आवारा कुत्तों के हमले में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।
अधिकारियों के अनुसार मलिक मोहल्ला कुपवाड़ा और इसके आस-पास के कुछ इलाकों में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया और वे बेकाबू हो गए। कुत्तों के हमले में घायल लोगों में से कम से कम दो लोगों को गंभीर प्रकार की चोटें आईं हैं और उन्हें जिन्हें घटनास्थल से नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा में ले जाया गया है।
एसडीएच कुपवाड़ा के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य सुविधा में बारह लोग मिले हैं जिन्हें विभिन्न प्रकार की चोटें लगी हैं।
घायलों की पहचान वली मोहम्मद (40), मोहम्मद जमाल (55), सुहैब (6), लवली सिंह (25), जावीद अहमद (16), सकलैन (28), गुलाम मोहम्मद (70), हफीजा बेगम (55), सुमैया (27), अब्दुल अहद हजाम (60), गुलाम मोहिउद्दीन (65) और मोहम्मद शफी (58) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि सभी का इलाज किया जा रहा है और वे काफी हद तक खतरे से बाहर हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान