[ad_1]

हरिद्वार, 24 फ़रवरी (हि.स.)। एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान के निर्देशन में लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में ओवरलोड खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों के विरुद्ध विशेष चौकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत 25 वाहनों के चालान किए गए और 10 वाहनों को सीज किया गया।
सीज वाहनों पर चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। चेकिंग के दौरान नियम विरुद्ध बिना कर जमा और परमिट शर्तों के विरुद्ध संचालित उत्तर प्रदेश राज्य की एक बस को भी सीज किया गया है। इस प्रवर्तन कार्रवाई से वाहन चालकों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। विभिन्न वाहन स्वामी एआरटीओ टीम के आगे पीछे अपनी कार मोटरसाइकिल आदि से लोकेशन लेते रहे किंतु एआरटीओ कुलवंत चौहान की टीम ने इन सबको छकाते हुए 10 वाहनों को सीज कर दिया। एआरटीओ कुलवंत चौहान ने बताया है कि सभी ओवरलोड एवं डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज भी हमने लक्सर और भगवानपुर में हमारी टीम ने 25 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की है, जिसमें 10 वाहनों को सीज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज