Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के 40 कलाकार तैयार कर रहे मनमोहक कलाकृतियां
-भगवान श्रीराम और जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को समर्पित है कलाकृतियां
चित्रकूट,05 जनवरी (हि.स.)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट इन दिनों देश-दुनिया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के 40 दिव्यांग कलाकारों ने प्रभु श्रीराम और जगदगुरू रामभद्राचार्य को समर्पित कर मनमोहक कलाकृतियां बनाई हैं, जिसे 22 जनवरी को श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आकर्षण का केंद्र होंगी।
शुक्रवार को विवि के ललित कला विभाग की प्रमुख डॉ.संध्या पांडेय ने बताया कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर के निर्माण में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का अहम योगदान रहा है। प्रभु श्रीराम और जगतगुरु के अटूट प्रेम को दृष्टिगत रख विवि के ललित कला विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग कर रहे 40 कलाकारों ने भगवान श्रीराम और जगदगुरू को समर्पित विशिष्ट कलाकृतियों का निर्माण कर रहे हैं।
डा0 संध्या पांडेय ने बताया कि प्रतिभाग कर रहे 40 कलाकारों में दिव्यांग विवि के साथ-साथ ग्रामोदय विश्वविद्यालय एवं कुछ स्थानीय कलाकार शामिल है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग विश्वविद्यालय के छात्र जयवीर,सुशील सिंह, शशि देवी,राहुल राय,आशीष कुमार,डोमेन्द्र,दुर्ग,गिरी,नाजिम हुसैन,नवीन वर्मा, लोकेश एवं महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र विकास सोनी, रेणु देवी,चंदा देवी,मुकेश,विपुल पाल,शिवांगी,तरुण मौर्य आदि कई दिव्यांग कलाकारों की मनमोहक कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
डा0 संध्या पांडेय ने बताया कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शनी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य अति विशिष्ट अतिथियों के समक्ष प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा दिव्यांग विवि के कुछ कलाकारों द्वारा रंगोली के माध्यम से राम मंदिर की भव्यता और दिव्यता पर चार चांद लगाया जायेगा।
वहीं कार्यशाला में सभी कलाकारों की चित्र प्रदर्शनी को देखकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शिशिर कुमार पांडेय,कुलाधिपति के निजी सचिव रमापति मिश्रा,अधिष्ठाता प्रोफेसर महेंद्र कुमार उपाध्याय,डॉ0 गुलाबधर एवं डॉ गोपाल मिश्र ने जमकर सराहना की है।
हिन्दुस्थान समाचार/रतन/राजेश
[ad_2]
Source link