[ad_1]

पुंछ, 09 मार्च (हि.स.)। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने शनिवार को तीन बारूदी सुरंगों का पता लगाया गया और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मेंढर उप जिला में मनकोट सेक्टर के आगे के इलाकों में विभिन्न स्थानों पर गश्त के दौरान सेना के जवानों ने शक्तिशाली बारूदी सुरंगें देखीं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों को तुरंत बुलाया गया और बारूदी सुरंगों को सुरक्षित ढंग से नष्ट कर दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान/प्रभात