[ad_1]

भोपाल, 9 मार्च (हि.स.)। मोंटेनिग्रिन (बुडवा) में 03 से 11 मार्च 2024 तक आयोजित यूथ वर्ल्ड कप बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में मप्र राज्य बॉक्सिंग अकादमी भोपाल की खिलाड़ी अंजली सिंह ने मुक्केबाजी का बेहतर खेल प्रदर्शन कर प्रतियोगिता के फायनल में प्रवेश कर लिया है। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अंजली की इस उपलब्धी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने शनिवार को बताया कि मप्र राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी अंजली सिंह ने महिला वर्ग के 57 किग्रा. भार वर्ग में अजर्बेजान की खिलाड़ी को मुकाबले के पहले राउण्ड में अपने खेल कौशल और शारीरिक दक्षता का बेहतर प्रदर्शन कर परास्त कर दिया। इस मुकाबले में विजय प्राप्त कर अंजली सिंह ने प्रतियोगिता के सेमीफायनल मुकाबले में प्रवेश किया। बाक्सिंग के सेमीफायनल मुकाबले में ग्रीस की खिलाड़ी कंजरी ओरानिया को 4-1 से करारी शिकस्त देकर प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले में भी प्रवेश कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश