Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
कुपवाड़ा, 20 मार्च (हि.स.)। सेना ने बुधवार को कहा कि उसने पुलिस के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के खुरहामा इलाके में चार हथगोले और अन्य गोला-बारूद के साथ आतंकियों के एक सहयोगी को पकड़ा है।
सेना ने कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा बुधवार को खुरहामा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षा बलों ने गोला-बारूद के साथ आतकियों के एक संदिग्ध सहयोगी कोे गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा संदिग्ध से पूछताछ जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान