Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]






मुरादाबाद, 23 फरवरी (हि.स.)। 24 फरवरी को मुरादाबाद से राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। राहुल गांधी के साथ न्याय यात्रा में उनकी बहन प्रियंका गांधी, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, न्याय यात्रा के प्रभारी पीएल पुनिया भी उपस्थित रहेंगे।
यात्रा को लेकर मुरादाबाद में डेरा डाले हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज रात्रि तक मुरादाबाद पहुंच जाएगी और शनिवार को सुबह 9 बजे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जामा मस्जिद चौराहे से प्रारंभ होकर महानगर में विभिन्न मार्गो से होते हुए कोहिनूर तिराहे तक जाएगी। इसके बाद यात्रा अमरोहा, संभल होते हुए आगरा के लिए प्रस्थान करेगी। इसमें राहुल गांधी के साथ न्याय यात्रा में उनकी बहन प्रियंका गांधी, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, न्याय यात्रा के प्रभारी पीएल पुनिया भी उपस्थित रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/बृजनंदन