Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायगढ़,2 फरवरी(हि.स )।शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर रायगढ़ वासी को गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। उन्होंने देश दुनिया के सामने देश प्रेम की नजीर रखी।
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देवत्व से ऊंचे धरातल को प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं। आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी।वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके कार्य उनकी स्मृति हमारे लिए प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी।उन्होंने कहा कि अग्निविर भर्ती के प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी।रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में अग्निवीर भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान