Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पत्नी पर भी टंगिया से हमला, हालत गंभीर, आरोपित गिरफ्तार
धमतरी, 6 जनवरी (हि.स.)। बालोद जिले में शराब के नशे में धुत एक युवक ने घर का सिटकनी लगाकर अपनी मां व पत्नी पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे मां की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर है। वहीं अपने दो माह के मासूम पुत्र को पटक-पटक मार डाला। आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बालोद जिले के पुरूर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि बालोद जिला अंतर्गत गुरुर ब्लाक के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उसरवारा निवासी भवानी निषाद 27 वर्ष छह जनवरी को शराब के नशे में अपनी मां व पत्नी पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी जागेश्वरी निषाद 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने अपने दो माह के पुत्र वैभव निषाद को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के समय आरोपित ने अपने घर का सिटकनी लगा दिया था। लंबे समय तक जब घर से कोई सदस्य बाहर नहीं निकला तो ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। घर का दरवाजा खोल कर देखा तो आरोपित युवक की मां शांति बाई जमीन पर मृत पड़ी हुई थी। पत्नी जागेश्वरी साहू गंभीर हालत में तड़प रही थी। जबकि मासूम बच्चे की लाश भी जमीन पर पड़ी हुई थी।
ग्रामीणों ने तत्काल उसकी पत्नी को उपचार के लिए धमतरी शहर के बठेना अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार जारी है। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस में दी। पुलिस खबर पाकर घटना स्थल पर पहुंची। आरोपित भवानी निषाद को गिरफ्तार किया। साथ ही विवेचना व पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुर भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आरोपित ने बना लिया था खुद के लिए फंदा
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित युवक ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद के लिए आत्महत्या करने की नियत से फांसी का फंदा बनाकर रख लिया था। वहीं भवानी के पिता जलिंधर निषाद अपनी बेटी के घर मड़ई गए है। भवानी को यह कहते सुना गया कि पिता जब वापस लौटेंगे तो उसको भी मौत के घाट उतार कर वह खुद मर जाने की बात कह रहा था। इस घटना से आसपास में सनसनी फैल गई है।
विक्षिप्त हो गया था युवक
ग्रामीणों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला युवक कुछ साल पहले मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था। वह आए दिन स्वजनों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देता था।
हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा
[ad_2]
Source link