Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चम्पावत, 10 फरवरी (हि.स.) । जिले के पाटी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। शुक्रवार को नाबालिग किशोरी ने क्षेत्र के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।
शिकायत पर पाटी थाने में आरोपित टैक्सी चालक कैलाश राम (35) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376ए 508 और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित शादीशुदा है। पाटी की दारोगा मीनाक्षा भंडारी मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया है और शनिवार को उसे अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है। इस शर्मनाक वारदात से लोग सन्न हैं। पाटी थाने के एसओ देवनाथ गोस्वामी ने बताया है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाटी थाना क्षेत्र के आरोपी को पोक्सो सहित आईपीसी की धारा 376 में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
आरोपित युवक नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। जिस कारण नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई थी और शुक्रवार को किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। मालूम हो कि इससे पूर्व 29 जनवरी को जिले के चम्पावत विकासखंड के एक गांव में भी काली करतूत को अंजाम दिया गया था। एक गांव में सगे भाई ने अपनी छोटी बहन को मां बना डाला था। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपित भाई को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था।
हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी /रामानुज