[ad_1]

लखनऊ, 11 फरवरी (हि.स.)। इंटर आफिस क्रिकेट टूर्नांमेंट के फाइनल में कैरियर डेंटल कालेज ने सीएसआईआर को चार विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस मैच में अफसार सिद्दीकी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 बाल पर 46 रन बनाये।
सीएसआईआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गवांकर 131 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज कमल श्रीवास्तव मात्र नौ रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गये। वहीं दूसरे क्रम के बल्लेबाज डा. रूशिकेश ने तीन रन का योगदान दिया, जबकि डा. विनित ने 16 रन बनाये। ग्यासुद्दीन ने अपनी टीम में सर्वाधिक 24 रन बनाये। वहीं अरविंद और गौरव ने 20-20 रन का योगदान दिया। कैरियर डेंटल कालेज की टीम ने छह विकेट खोकर ही 132 रन बना लिये और मैच को चार विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अफसार सिद्दीकी ने दो चौका और पांच छक्का की मदद से 32 बाल पर 46 रन बनाये। वहीं डा. अपूर्व ने 25 रन का योगदान दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/पदुम नारायण