[ad_1]

गुवाहाटी, 07 मार्च (हि.स.)। ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) ने आज राज्य भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में एक सामूहिक बाइक रैली निकाली।
इस अधिनियम को रद्द करने की मांग करते हुए सैकड़ों आसू सदस्यों ने बाइक रैली निकाली। आज डिब्रूगढ़, कोकराझाड़ और राज्य के कई अन्य जिलों में विशाल मोटरसाइकिल रैलियां निकाली गईं।
कोकराझाड़ शहर में रास मेला मैदान के पास स्थित आसू जिला कार्यालय परिसर से आसू के उपाध्यक्ष नबज्योति रॉय के नेतृत्व में सैकड़ों आसू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएए विरोधी मोटरसाइकिल रैली में हिस्सा लिया।
बाद में मीडिया से बात करते हुए छात्र नेता ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि सीएए के खिलाफ आसू का लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।
ज्ञात हो कि असम पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीएए विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले से ही राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद