Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


सहरसा,07 जनवरी (हि.स.)।भूमि सुधार राजस्व कर्मचारी संघ की बैठक समाहरणालय स्थित संघ भवन मे रविवार को राजस्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
राजस्व कर्मचारी संघ के जिला मंत्री संतोष कुमार झा के संचालन मे चली बैठक में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सहरसा के जिला मंत्री शरद कुमार ने संबोधित किया।वही विस्तार से वर्तमान समय में कर्मचारियों के समस्या और समाधान पर प्रकाश डाले।
बैठक में मुख्य रूप से राजस्व कर्मचारियों की निम्नलिखित मुख्य मांगो पर गंभीरता से चर्चा की गई जिसमें राजस्व कर्मचारियों का ग्रेड पे 2400 करने,पुरानी पेंशन लागू करने,गृह जिला स्थानांतरित करने,जिला के निलंबित कर्मचारियों का निलंबन मुक्त करने,25% राजस्व कर्मचारियों की राजस्व अधिकारी मे ससमय प्रोन्नति देने तथा एसीपी,एमएसीपी का लाभ ससमय देने तथा अधिकारियों द्वारा दमनात्मक कारवाई पर रोक लगाने की मांग शामिल है।
बैठक मे जिला के विभिन्न प्रखंडों से राजस्व कर्मचारी उपस्थित हुए।जिसमें चितेन्द्र,नीरज कुमार, रामनाथ प्रसाद,सतीश यादव, मनीष कुमार, श्रवण कुमार, विकास कुमार, राकेश कुमार, दिलीप कुमार,अमित कुमार, सहित अन्य राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा
[ad_2]
Source link