Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। विद्याधर नगर में 11 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर तैयार किया गया किशनबाग का एक बड़ा हिस्सा मंगलवार को जयपुर विकास प्राधिकरण की कथित लापरवाही से चलते आग से जलकर स्वाह हो गया। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे किशनबाग की सूखी घास में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर झोटवाड़ा, वीकेआई, बनीपार्क, घाटगेट सहित अन्य जगहों से करीब एक दर्जन से ज्यादा दमकल मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पाया जा सका। आग से कई बीघा एरिया की घास सहित अन्य सामान जल गया। पर्यटकों के लिए बनाया गया एक स्ट्रक्चर भी आग की चपेट में आ गया। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना पुलिस और जेडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किशनबाग में रोजाना बड़ी संख्या में पयर्टक घूमने आते है।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि किशनबाग में तीन दिन से आग लग रही थी, लेकिन इस आग को पूरी तरह से बुझाया नहीं गया और इसकी जेडीए के अधिकारियों द्वारा लगातार अनदेखी की गई। इसकी वजह से मंगलवार को हवाएं चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से आस-पास के इलाकों में धुएं का गुब्बार छा गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप