[ad_1]

गुवाहाटी, 10 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर 90 बार चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त किया था और न्याय की बात करते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को गुवाहाटी के पांजाबारी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित असम प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नड्डा ने कई ऐतिहासिक उदाहरणों पर रेखांकित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए संवैधानिक प्रावधान का इस्तेमाल किया था, जिसमें केरल की पहली निर्वाचित वामपंथी सरकार भी शामिल थी, जो जवाहरलाल नेहरू के पक्ष में नहीं थी।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने समाज के साथ अन्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वे अब ”न्याय यात्रा” निकालने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओबीसी को संवैधानिक दर्जा दिया, लेकिन कांग्रेसी केवल वोट चाहते हैं। नेहरू ने अंबेडकर को संसद में प्रवेश करने से रोक दिया था। ओबीसी के साथ इतना अन्याय करने के बाद, अब वे ”न्याय यात्रा” निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धारा 356 का इस्तेमाल कर 90 बार चुनी हुई सरकार को बर्खास्त किया। ये लोग ”न्याय यात्रा” निकाल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब अपनी यात्रा के दौरान यहां आएं तो आपको उनसे वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगे के बारे में पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सार्वजनिक के रूप से कहा था कि सभी मोदी चोर हैं और आज तक इसके लिए माफी भी नहीं मांगी, लेकिन वे ओबीसी की बात करते हैं।
भाषण के दौरान नड्डा का एक प्रश्न को लेकर यहां खूब चर्चा हो रही है। ऐतिहासिक मिसालों के बीच नड्डा का असम में हिमंत बिस्व सरमा की सरकार गिरने की संभावना वाला काल्पनिक प्रश्न लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र बना है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद/सुनील
[ad_2]
Source link