Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध कराया मुकदमा दर्ज
औरैया, 27 मार्च (हि.स.)। जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ नाबालिग किशोरी होली खेलने निकली और शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर के एक मोहल्ला में एक विवाहिता होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने पिता के घर आई थी। मंगलवार की शाम को होली खेलने के लिए चचेरी बहन के साथ में मोहल्ला में चली गई। देर शाम तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। परिजनों ने फफूंद थाने में पहुंच कर आज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बुधवार को बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटैज खंगाले जा रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील /मोहित