Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


– युवक से मारपीट के बाद जुर्म कबूल कराने का वीडियो हुआ वायरल
झांसी,27 मार्च (हि.स.)। टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेबा में कुछ दबंगो द्वारा एक व्यक्ति को घर के अंदर बंधक बनाकर बुरी तरह से मारपीट की। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायलावस्था में पुलिस अपने साथ थाना ले गई और उसे स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय भेजा गया। वहां से उसे झांसी रिफर कर दिया गया।
ग्राम महेबा निवासी सन्दीप पुत्र सन्तराम पटेल गाँव में ही स्थित किराना की दुकान पर शाम 5 बजे के लगभग खड़ा था। तभी गाँव के रहने वाले कुछ दबंग किस्म के लोग आये और मारते हुये अपने घर पर ले गये, जहाँ बन्धक बनाकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। पुरानी रंजिश के चलते फर्जी मुकदमे में फिर से फसाने की धमकी दी। शोर सुनकर गाँव के लोग एकत्रित हो गये और पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद घर के अन्दर बन्धक बने सन्दीप को दबंगों के चंगुल से बचाया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता भी हासिल की। शेष आरोपित दबंग भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा बुरी तरह से घायल सन्दीप को उपचार के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक शिवराज, सुमित, सुखनंदन आदि 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित