Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सोनीपत, 26 मार्च (हि.स.)। थाना खरखौदा की पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुभान निवासी खरखौदा जिला सोनीपत का रहने वाला है।
जिला सोनीपत निवासी एक पीड़ित महिला ने थाना खरखौदा में 25 मार्च को शिकायत दी थी कि सुभान निवासी खरखौदा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस दर्ज किया थाना खरखौदा की जांच अधिकारी एएसआई रेखा ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी तरफ घटना मे संलिप्त आरोपी सुभान को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव