Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रुड़की, 25 मार्च (हि.स.) । गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी के पास एक महिला से मोबाइल फोन छीन कर भागने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जिनके पास से पुलिस ने छीना गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है
बंदा रोड निवासी तस्लीम पुत्र ताहिर और खंजरपुर निवासी तसव्वर पुत्र गफ्फार नाम के दो बदमाशों ने बाइक से प्रीत विहार कॉलोनी के पास एक महिला से मोबाइल फोन छीन कर भागने का प्रयास किया गया था। कुछ ही दूरी पर लोगों के द्वारा दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया था। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर और उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली। गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविन्द सिंह ने आज बातचीत में बताया की दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / हरिओम गिरी/रामानुज