Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चित्तौड़गढ़, 24 मार्च (हि.स.)। मादक पदार्थों के तस्करों को 875 किलो डोडा चूरा उपलब्ध कराने के मामले में एक साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी पूर्व सरपंच देवीलाल पाटीदार को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी देवीलाल तस्करी के मामले में दो साल तक जावद जेल में रह चुका हैं। वहीं इसके व इसके पुत्र के खिलाफ एक प्रकरण में एसओजी जांच कर रही हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व शंभूपुरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पीकअप से 43 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 875 किलो 720 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी जुना मायरा थाना शंभूपुरा निवासी पिन्टु पुत्र छगन लाल डांगी को गिरफ्तार किया था। मामले में शंभूपुरा थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा को सोंपी गई थी। अनुसंधान में वांछित एक अन्य आरोपी प्रकाश उर्फ मिट्ठू जाट को गिरफ्तार कर अवैध अफीम डोडा चुरा के बारे मे पूछताछ की गई। इसने डोडा चुरा अरनोदा निवासी देवी लाल पुत्र ख्यालीराम पाटीदार से खरीदना बताया। इस पर आरोपी देवीलाल पाटीदार की तलाश की गई। एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मय जाप्ता ने मामले में फरार वांछित आरोपी अरनोदा निवासी देवीलाल पुत्र ख्यालीराम पाटीदार की तलाश कर डिटेन किया जाकर गिरफ्तार किया गया। इसे न्यायालय में पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। आरोपी देवीलाल पाटीदार पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में करीब दो साल तक जावद जेल मे निरूद्ध रहा था। देवीलाल पाटीदार एंव उसके पुत्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज हो जांच एसओजी द्वारा की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/अखिल/ईश्वर