[ad_1]

देवरिया ,23 मार्च ( हि . स .) । रामपुर कारखाना पुलिस ने शनिवार को चार लुटेरों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही की। पुलिस अधीक्षक शंकर शर्मा ने बताया कि भीमसेन राव पुत्र मैनेजर राव निवासी हरपुर बिन्दवलिया थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, संयोगिता राव पत्नी भीमसेन राव निवासी हरपुर बिन्दवलिया थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, अभिषेक सिंह पुत्र मारकण्डेय सिंह निवासी पिपरा थाना बघौचघाट जनपद देवरिया, रामानन्द साहनी पुत्र बीरझन साहनी निवासी हरपुर बिन्दवलिया थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया एक संगठित गिरोह ये सभी अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु गैंग बनाकर मारपीट व लूट करना इनका पेशा है, इस संबंध में थाना रामपुर कारखाना में अपराध धारा 3(1) उ.प्र. गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति
/सियाराम