Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 23 मार्च (हि.स.)। शनिवार शाम को जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर गांव डूमरखां के निकट रोडवेज बस व वेगनआर कार के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर कार के परखच्चे उड गए जबकि रोडवेज बस भी सड़क किनारे झाडियों में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार रोडवेज बस नरवाना से गांव छात्तर की तरफ जा रही थी। गांव डूमरखां के निकट नेशनल हाइवे जींद-पटियाला मार्ग पर बस तथा वेगनआर कार के बीच भिडं़त हो गई। जिसमें कार चालक गांव खरकपूनिया निवासी महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति जगबीर व बस में सवार गांव मखंड निवासी कृष्णा देवी व दर्शना देवी घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए उचाना तथा नरवाना के नागरिक अस्पतालों में पहुंचाया। चिकित्सकों ने जगबीर की हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव