[ad_1]

पूर्वी चंपारण,23 मार्च(हि.स.)। साइबर अपराधियों ने एक महिला के बैंक खाता से 99 हजार 9 सौ 99 रुपया उड़ा लिया है। मामले को लेकर श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला निवासी संजू झा ने थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा है कि 16 मार्च को उनको एक कॉल आया, जिससे वे रिसीव नही की। बाद में उस नम्बर पर कॉल किया पर कनेक्ट नही हुआ। उनका कहना था कि उसी रोज बैंक में 1 लाख 2 हजार रुपये उनके द्वारा जमा कराया गया था। इसके अगले दिन उनके खाते से उक्त राशि निकालने का उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया।
इस बाबत नगर थानाध्यक्ष राकेश भास्कर ने बताया है कि घटना को लेकर कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा