[ad_1]
कोरबा/जांजगीर, 23 मार्च (हि. स.)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के नैला उपथाना क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवक द्वारा हिंदू नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के परिजन की रिपोर्ट पर नैला पुलिस ने आरोपित युवक जामिन खान के खिलाफ रेप, अपहरण, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।
नैला चौकी प्रभारी भागवत प्रसाद ने बताया कि परिजनों की मामले की शिकायत पर आरोपित युवक को शुक्रवार को देर शाम पकड़ा गया है।जिस पर जामिन खान के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में जुर्म दर्ज किया है।पुलिस ने नाबालिग लड़की को लड़के के घर से बरामद किया है।मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी