Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

ऊना, 22 मार्च(हि.स.)। जिला ऊना में छठी कक्षा में पढऩे वाली एक 12 वर्षीय नाबालिगा के साथ सहेली के पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त नाबालिगा की माता की शिकायत पर महिला थाना ऊना में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता की माता ने बताया कि उसकी बेटी जो कि छठी कक्षा में पढ़ती है ये कहकर घर से गई कि वह अपनी सहेली की घर जाना है। जिस पर पीडि़ता के मामा ने इसके इसकी सहेली के घर छोड़ा।
पीडि़ता की माता ने बताया कि काफी देर हो जाने के बाद जब बेटी घर नही आई तो मैंने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नही उठाया। कुछ समय बाद ही लडक़ी का फोन आया और लडक़ी ने बताया कि उसकी सहेली के पिता ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया है। दुष्कर्म का शिकार हुई बेटी की माता मंदिर में पूजा-पाठ का काम करती है।
वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह का कहना है कि जिला में एक नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया है। जिसमें पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीडि़त नाबालिगा का मेडिकल करवाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/विकास/उज्जवल