Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

आगरमालवा, 20 मार्च (हि.स.)। आगरमालवा जिले के एक न्यायालय में मुलजिम की जमानत देने आये एक जमानतदार की बुधवार की दोपहर न्यायालय परिसर में मौत हो गई। जिले के सुसनेर स्थित जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष के न्यायालय में चल रहे सोयतकलां पुलिस थानान्तर्गत फौजदारी सड़क दुर्घटना के एक प्रकरण में मुलजिम बनाये गये वाहन मालिक की जमानत कराने के लिये जमानतदार न्यायालय परिसर में आया था जहां जमानत से पहले ही बैठे-बैठे ही जमानतदार की मौत हो गई और उधर न्यायालय में जमानत भी खारिज हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना के एक मामले में उज्जैन के वकील इषराक सिद्धिकी अपने पक्षकार की जमानत कराने के लिये उज्जैन से ही जमानतदार मानसिंह पिता मांगीलाल उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम आकासौदा उज्जैन को लेकर आगरमालवा जिले के सुसनेर न्यायालय में आये थे, लेकिन सुनवाई के पहले ही जमानतदार मानसिंह की मौत हो गई। मृतक का शव सुसनेर स्थित शासकीय अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू की है।
हिन्दुस्थान समाचार/रीतेश शर्मा।