[ad_1]
राजगढ़, 20 मार्च (हि.स.)। छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रनारा में पुराने विवाद को लेकर गांव के एक व्यक्ति सहित उसके बेटों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बुधवार को आरोपित बाप-बेटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम रनारा निवासी डालबाई (50) पत्नी रामनारायण दांगी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर बीती रात गांव का राधेश्याम पुत्र हीरालाल दांगी, उसके बेटे देवनारायण और पर्वतसिंह घर के सामने गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने डालबाई और उसके पति रामनारायण के साथ मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक