Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जगदलपुर, 18 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर विजय दयाराम द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-02 के तहत बस्तर जिले के लिए कैलेंडर वर्ष 2024 हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिसके तहत 10 सितम्बर 2024 मंगलवार को नवाखाई, 14 अक्टूबर 2024 सोमवार को बस्तर दशहरा बाहर रैनी और 01 नवम्बर 2024 शुक्रवार को दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर सम्पूर्ण जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त तिथियों में कोषालय एवं उपकोषालय यथावत खुले रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे