[ad_1]

उधमपुर/रामनगर, 18 मार्च (हि.स.)। सत्या से रामनगर की ओर आ रही मेटाडोर के अनियंत्रित होकर बीच मार्ग पर पलट जाने से उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए।
जानकारी अनुसार सत्या से रामनगर की ओर आ रही मेटाडोर नंबर जेके14डी-2589 मात्र एक किलोमीटर दूर मोडा मठ के पास पहुंची थी कि चालक द्वारा गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पर सवार चालक व सह चालक सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें रामनगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां पर चालक व सह चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उधमपुर जीएमसी भेजा गया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान