Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
पटना, 15 मार्च (हि.स.)। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार का स्वागत किया है और भाजपा-जदयू कोटे से मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को बधाई दी है। उन्होंने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि एनडीए सरकार में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसलिए यह एक संतुलित मंत्रिमंडल है। इसमें जहां प्रशासनिक अनुभव रखने वाले लोग हैं, वहीं कुछ विधायकों को पहली बार मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया गया है।
मोदी ने कहा कि तीन महिलाओं को मंत्री बना कर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण का ध्यान रखा है। उन्होंने आशा व्यक्त की सभी मंत्री नये उत्साह के साथ अपने-अपने विभाग में जनहित के काम तेजी से निपटाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश