Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देहरादून, 14 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पवार की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय पर गुरुवार को लोकसभा की पांचों सीट के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
संरक्षक त्रिवेंद्र ने कहा कि यूकेडी लगातार ग्रास रूट तक संगठन को मजबूत कर रहा है और लोकसभा की पांचों सीटों पर दमखम के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। लोकसभा, विधानसभा व ब्लाक स्तर तक संगठन को और सुदृढ़ करने के लिए पांचों सीट पर समिति का गठन किया गया है। संगठन को और प्रभावशाली बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व भी जल्द दिए जाएंगे। संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती व मार्गदर्शन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शक्ति शैल कपरूवान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत यूकेडी जल्द ही प्रचार समिति, संसाधन समिति व घोषणा पत्र का गठन करेगी। सभा का संचालन महामंत्री विजय बौड़ाई ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/सुनील