[ad_1]
राजगढ़, 14 मार्च (हि.स.)। तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम इकलेरा में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने गांव के युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म व किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम इकलेरा निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि तीन सप्ताह पूर्व गांव का राजू पुत्र बाबू अहिरवार बहला-फुसलाकर अपनी बुआ के घर पर ले गया, जहां कमरे में बंद कर उसने जबरन गलत काम किया साथ ही किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 366, 342, 376, 506, 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक