Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
जम्मू, 13 मार्च (हि.स.)। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक टीम केंद्र शासित प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को जम्मू पहुंची।
जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आई पोल पैनल टीम ने मंगलवार को श्रीनगर में एनसी, पीडीपी, बीजेपी, सीपीआई (एम), कांग्रेस और आप के प्रतिनिधियों के अलावा जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोल और नोडल पुलिस अधिकारी से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम बुधवार दोपहर को जम्मू पहुंची और विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू कीं।
उन्होंने कहा कि टीम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने से पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन से भी मुलाकात करेगी। जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों ने मांग उठाई है कि चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद यहां विधानसभा चुनाव कराना चाहिए।
इस बीच पुलिस ने नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह को उनके कई समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया, जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने में देरी के खिलाफ यहां निर्वाचन भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की। हर्ष देव सिंह ने संवाददाताओं के सामने कहा कि एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल होने के बावजूद हमें भाजपा के आदेश पर कल श्रीनगर में दौरे पर आई चुनाव आयोग की टीम से मिलने की अनुमति नहीं दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत