Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भरतपुर, 12 मार्च (हि.स.)। पेपर लीक मामले को लेकर जयपुर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम पेपर लीक के मास्टर माइंड को लेकर मंगलवार को भरतपुर पहुंची।
एसओजी के पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि आरोपित हर्षवर्धन को पेपर लीक के मामले में अनुसंधान के लिए लेकर आए। इस बात की पड़ताल कराई जा रही कि कहां-कहां हर्षवर्धन ने नक़ल करवाई है। सब इंस्पेक्टर के लिए कई अभ्यर्थियों के आरोपित ने सेंटर बनवाए थे। उसके लिए अनुसंधान किया जा रहा है। टीम ने हर्षवर्धन को साथ लेकर सारस चौराहे पर नक्शा मौका भी बनवाया, क्योंकि धौलपुर आगरा की तरफ से आने वाले अभ्यर्थी सबसे पहले सारस चौराहे पर पहुंचते हैं। जिसके बाद उन्हें किस-किस सेंटर पर भेजा गया। उसको लेकर हर्षवर्धन से पूछताछ की, और नक्शा मौका बनवाया। इसके साथ ही हर्षवर्धन की जांच की।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 29 फ़रवरी को एसओजी की टीम हर्षवर्धन के ससुराल उच्चैन थाना इलाके के मिलकपुर गांव पहुंची। जहां एसओजी की टीम ने हर्षवर्धन के साले मनोज मीणा ने पूछताछ कि और जरूरी दस्तावेज जब्त किए गए थे। इसके अलावा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर की फोटो कॉपी भी बरामद की गई थी।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनुराधा/संदीप