[ad_1]

रायगढ़,12 मार्च (हि.स.)।घरघोड़ा विकास खण्ड वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विभाग द्वारा प्रशासनिक सभागार भवन घरघोड़ा में राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ देश के कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय किसानों के साथ भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद,घरघोड़ा एसडीएम रमेश कुमार मोर, वरिष्ठ कृषि अधिकारी दूबराज सिंह राठिया, उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ में सत्ता परिवर्तन के बाद लगातार मोदी की गांरटी पर राज्य की विष्णुदेव साय सरकार कार्य कर रही है।जनता से किये वादों को निभाते हुए छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दिया है।सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24.72 लाख किसानों को फायदा होगा। इसके तहत 13320 करोड़ रुपये सीधे खाते में भेजे गये है।राज्य सरकार ने फसल उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए और फसल की लागत में कमी करने के लिए इस योजना को लागू किया है।
क्या है कृषक उन्नति योजना-
छत्तीसगढ़ में किसानो को धान का दाम प्रति क्विंटल 3100 रुपये मिलने वाला है। प्रति क्विंटल रुपये 2183 के हिसाब से समर्थन मूल्य का भुगतान पहले ही किसानों को कर दिया गया है।प्रति क्विंटल पर 917 रुपये का भुगतान सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत करेगी और सीधे किसानों के खाते में पैसे भेजेगी।इस तरह से सूबे के किसानों को धान का दाम प्रति क्विंटल 3100 रुपये दिए जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान