Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पूर्व मेदिनीपुर, 12 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), 2019 नहीं होने देंगे। इसके जवाब में भाजपा नेता और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व जज अभिजीत गांगुली पूर्व मेदिनीपुर में कहा कि ममता बनर्जी सीएए के बारे में लोगों को गलत व्याख्या दे रही हैं। वह झूठ बोलने में माहिर हैं।
अभिजीत गांगुली ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को जवाब दिया। अभिजीत ने नंदीग्राम से सीएए को लेकर ममता पर हमला बोला और कहा कि सीएए में किसी की नागरिकता जाने का कोई मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री पूरे मामले की गलत व्याख्या कर रही हैं। वह हमेशा झूठ बोलती है। इस बार भी ऐसा ही कर रही हैं। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी यही दावा किया।
अभिजीत गांगुली मंगलवार सुबह पूर्व मेदिनीपुर गये थे। शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह जिला भाजपा कार्यालय में गए। वहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने बरगाभीमा मंदिर और नंदीग्राम के रायपाड़ा स्थित एक मंदिर में पूजा की। बाद में वे पत्रकारों से मुखातिब हुए।
हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा/संजीव