[ad_1]

ग्वालापाड़ा (असम), 12 मार्च (हि.स.)। ग्वालपाड़ा जिलांतर्गत रंगजुली के धनुभंगा में आज सुबह एक जंगली हाथी का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल आरंभ किया। वन विभाग के सूत्रों ने आशंका व्यक्त की है कि रात में जंगली हाथी देवशिला नदी में पानी पीने के लिए उतरी होगी, वापस निकलने के दौरान हाथी फिसलकर गिर गयी होगी।
वनकर्मियों ने बताया कि हाथी पिछले दो दिन से जंगल में घूम रही थी। वन अधिकारियों को शक है कि जंगली हाथी की बीमार पड़ने के चलते उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने पशु चिकित्सकों की मदद से पोस्टमार्टम करने के बाद उसके शव को उसी स्थान पर दफना दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद