Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
हरिद्वार, 12 मार्च (हि.स.)। कक्षा सात में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने अध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली रूड़की क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक जूनियर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर कक्षा सात की छात्रा ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। मामला छात्रा के परिजनों तक पहुंचा तो ग्रामीणों की भारी भीड़ स्कूल में जमा हो गई। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिक्षक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ कोतवाली के बाहर एकत्र हो गई। इसके साथ ही दो अन्य छात्राएं भी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचीं और उन्होंने भी शिक्षक पर अश्लीलता के आरोप लगाए। पीडि़त परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी का कहना हैं कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच और उचित कारवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/सुनील