[ad_1]


-मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद स्थित पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारा के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का किया दौरा
अहमदाबाद, 11 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद स्थित पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारा (पश्चिमी डीएफसी) के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का दौरा कर इस पूरे ऑपरेशन का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को अहमदाबाद में आयोजित एक समारोह में रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री अहमदाबाद स्थित पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे का ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव राज कुमार, राज्य पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, अहमदाबाद जिला कलेक्टर प्रवीणा डी.के., अहमदाबाद महानगर पालिका आयुक्त एम. थेन्नारसन, शहर पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/संजीव