[ad_1]

जोरहाट (असम), 10 मार्च (हि.स.)। जोरहाट जिलांतर्गत टियक के कलियापानी आदर्श गांव में एक तेंदुआ के फिर से पिंजरे में कैद होने की घटना आज प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार इलाके बत्तख, बकरी, गाय आदि खाने के साथ ही तेंदुआ कई बार इंसानों पर भी हमला कर इलाके में आतंक मचाए हुए था। सूचना पाकर आज सुबह मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को अपने साथ ले गयी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर एक और तेंदुए को पिंजरे में कैद किया गया था। उसी स्थान पर फिर से पिंजरा स्थापित किया गया था। स्थानीय लोगों का मानना है कि इलाके में और भी कई तेंदुआ हैं। लोगों ने इस बात से थोड़ी राहत की सांस ली कि एक और तेंदुआ बीती रात फिर से उसी स्थान पर पिंजरे में कैद हो गया।
इस बीच कलियापानी के उक्त इलाके में तेंदुआ के साथ जंगली जानवरों के आवास होने के कारण विभिन्न जानवर अक्सर इलाके में आतंक मचाते रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार और वन विभाग से इस संबंध में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद