Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पुंछ,10 मार्च (हि.स.)। जिले के सुरनकोट इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर उसे ध्वस्त कर दिया। सुरक्षाबलों ने इस ठिकाने से आईईडी और एक वायरलेस सेट बरामद किया है।
पुंछ के सुरनकोट के दारा सांगला इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध ठिकाना मिला। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों के जवानों ने सात आईईडी और एक वायरलेस सेट बरामद किया। सुरक्षाबलों ने आईईडी और वायरलेस सेट जब्त कर आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनील