Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कुल्लू, 10 मार्च (हि.स.)। कुल्लू जिला में युवती के साथ युवक द्वारा लंबे समय तक शारीरिक संबध बनाए गए और अब शादी किसी ओर युवती के साथ करना चाह रहा था लेकिन युवती ने महिला थाना पहुंच कर युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवा दी है।
घटना कुल्लू की है। एक युवक और युवती लंबे समय से प्रेम संबंधों में थे। करीब एक साल पूर्व युवती गर्भवती हो गई लेकिन युवक द्वारा गर्भपात करवा दिया गया। इस बात का खुलासा युवती द्वारा पुलिस के समक्ष किया गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ युवक द्वारा मारपीट भी की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबध बनाए गए थे और अब किसी ओर से शादी कर रहा है। पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी युवक के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376, 312 व 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल
/सुनील