[ad_1]

लोहरदगा, 8 मार्च (हि.स.)। जिले में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमडी। जगह-जगह भंडारा का आयोजन किया गया। शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया-संवारा गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की। शहर से लेकर गांव तक भक्ति का माहौल देखा गया। शिव बारात भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी
/चंद्र प्रकाश