[ad_1]

बेतिया, 09 मार्च (हि.स)। बेतिया पुलिस ज़िला के मझौलिया में सड़क किनारे खड़े ईट लदे ट्रॉली में बाइक टकरा गई। घटना में बाइक सवार मझौलिया के सहजनवा निवासी अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। अस्पताल में पहुंचे परिजन ने शव की पहचान अनिल कुमार के रूप में की।
मृतक के पिता कपिलदेव महतो ने शनिवार को बताया कि अनिल यूपी में पलंबर मिस्त्री का काम करता था। वह छह मार्च को घर आया था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बैठनिया जाने के लिए घर से बाइक से निकला था। गुरचुरवा कब्रिस्तान के समीप सड़क किनारे ईट लदी ट्राली खड़ी थी।संतुलन बिगड़ने से बाइक पीछे से ट्राली में टकरा गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव की पहचान नहीं होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान किया। अनिल दो भाईयो में छोटा था। उसे एक साल का एक पुत्र है। अस्पताल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया की शव परिजन को सौंप दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक़
/चंदा