[ad_1]

कोलकाता, 09 मार्च (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत कांकीनाड़ा रेलवे स्टेशन से सटे रेलवे लाइन से शनिवार सुबह एक ताजा बम बरामद किया गया है। बम बरामदगी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।
सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह कांकीनाड़ा रेलवे स्टेशन के दो नंबर लाइन पर बम बरामद किया गया। इस बीच, बम मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन सेवाएं कुछ देर के लिए रोक दी गईं। सभी ट्रेनों को लाइन नंबर चार से डायवर्ट किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस बल और जीआरपी की टीम कांकीनाड़ा स्टेशन आई। बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। सूचना पाकर बम निरोधक टीम आई और बम बरामद कर लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा