[ad_1]

ऊना, 09 मार्च (हि. स.)। ऊना से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष राज्य रामकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रसोई गैस के सिलेंडर को महिला दिवस के अवसर पर 100 रुपये कम करने और उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर हासिल करने वाली महिलाओं की सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करने और इस सब्सिडी की मियाद को मार्च 2024 से मार्च 2025 तक बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण में जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वह काबिले तारीफ है। लेकिन इससे ठीक उलट प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केवल मात्र सत्ता हथियाने के लिए महिलाओं को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालची कांग्रेस ने चुनाव से पहले पहले ही कैबिनेट बैठक के दौरान महिलाओं को प्रति महीना 1500 रुपए देने का वायदा किया, लेकिन 14 महीने बीत जाने के बाद भी कांग्रेस की सरकार अपने इस वादे की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील