Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 08 मार्च (हि.स.)। वसई के मांडवी पुलिस स्टेशन अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना में एक लोगो की दर्दनाक मौत,जबकि 3 लोग घायल होने की घटना सामने आई है। इस संबंध में मांडवी पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 (अ) व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार,घटना की रात्रि लगभग 10;50 बजे के आसपास राजमहल शंकरलाल अहिर (32),कंपनी में बोलेरो कैंपर कंपनी की गाड़ी क्र.एमएच 48-सीक्यू 1488 से अहमदाबाद हाईवे पर खराडतारा ओवरब्रिज से कोपर यहाँ से लेकर जाते, मुंबई की ओर जाने वाली चैनल पर तेज गति से गाड़ी चलाते हुए,सड़क के नियमों की अनदेखी करते हुए व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए,वह सड़क के डिवाइडर के बीच में एक बिजली के खंभे से टकरा गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे इतना भीषण था कि,पुरषोत्तमकुमार मदन सिंह (39) की मौत हो गयी,जबकि राजमहल शंकरलाल अहिर (32),अमितेष अवधेश सिंह (31)पृथ्वी गिरधर सिंह (28),गंभीर रूप से जख्मी हो गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।इस संबंध में मांडवी पुलिस ने घायल राजमहल शंकरलाल अहिर (चालक) के ऊपर उपरोक्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
हिदुस्थान समाचार/