[ad_1]

मुरैना, 07 मार्च (हि.स.)। जिलाधीश अंकित अस्थाना ने कहा है कि जिले में 28 गौशालायें संचालित हैं, इन गौशालाओं में चिकित्सक डे-वार नियुक्त करें। ताकि कोई भी गाय बीमार होती है, तो उसको समय पर इलाज मिल सके। यह निर्देश उन्होंने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में आयोजित पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान पशु विभाग से जुड़े मैदानी चिकित्सकों को दिये। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. आरपीएस भदौरिया, एबीएफओ और मैदानी पशु चिकित्सक उपस्थित थे।
जिलाधीश अंकित अस्थाना ने कहा कि जिले में 10 गौशालायें पंजीकृत हैं, जिनमें 8 हजार 864 पशु उपस्थित हैं। इसके अलावा जिले में 28 गौशालायें अभी मनरेगा के तहत बनवाई गई हैं, उन गौशालाओं में भी पशु मौजूद हैं। गौशालाओं में गौवंश को पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले, इसके लिये पशुपालन विभाग गौैशालावार डे-वार डॉक्टरों के ड्यूटी आदेश जारी करायें। बैठक में जिलाधीश ने देवरी गौशाला और करह आश्रम की गौशाला के संबंध में चिकित्सकों से वन-टू-वन चर्चा की और उनसे किस-किस दिन भ्रमण पर रहते हैं, विस्तार से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मेरे आकस्मिक दौरे के समय चिकित्सक वहां मौजूद रहें, यह उपसंचालक पशुपालन विभाग सुनिश्चित करें।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद